NMMS राजस्थान 2026-27: आवेदन पत्र, परीक्षा तिथि, पात्रता और पाठ्यक्रम

NMMS राजस्थान 2026-27: आवेदन पत्र, परीक्षा तिथि, पात्रता और पाठ्यक्रम

NMMS Rajasthan 2026-27 राजस्थान के कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा बहुत जरूरी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार की और से आर्थिक सहायता प्रदान करना है। परीक्षा में चयन होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक ₹12,000 तक प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति मिल सकती है।

राजस्थान NMMS 2026-27 के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदन 30 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, राज्य स्तरीय चयन परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होना प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को आवेदन की तारीख और परीक्षा होने की तारीख की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करनी चाहिए।

इस आर्टिकल्स में हम आपको बताएंगे NMMS Rajasthan 2026-27 की आवेदन तारीख,परीक्षा कब होगी, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न , सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

NMMS Rajasthan 2026-27 मुख्य जानकारी 

        वितरण   जानकारी
 परीक्षा का नाम National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS)
 प्रचलित नाम NMMS Rajasthan 2026-27
 राज्य राजस्थान
 कक्षा 8 वी
 संबंधित विभाग राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग
 परीक्षा आयोजित करने   वाली संस्था राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT)
 आवेदन का माध्यम  विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन
 आवेदन शुरू होने की   तारीख 30 अक्टूबर 2026
 आवेदन की अंतिम   तारीख 30 नवंबर 2026
 परीक्षा तिथि  20 दिसंबर 2026
 छात्रवृत्ति राशि ₹12,000 प्रति वर्ष
 स्कॉलरशिप की अवधि कक्षा 9 से 12 तक, पात्रता की शर्तों के अनुसार
 आधिकारिक वेबसाइट  Click Here

NMMS Scholarship 2026-27: कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

MNNS स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों को चयन होता उनको आगे की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

MNNS स्कॉलरशिप योजना में योग्य विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रतिवर्ष मिलेगी यानि कि ₹1,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है। निर्धारित शर्तें पूरी करने व योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति कक्षा 9 से कक्षा 12 तक मिल सकती है। उदाहरण के लिए:-

  • कक्षा 9 में ₹12,000 प्रतिवर्ष।
  • कक्षा 10 में ₹12,000 प्रतिवर्ष।
  • कक्षा 11 में ₹12000 प्रतिवर्ष।
  • कक्षा 12 में ₹12,000 प्रतिवर्ष।

इस तरह चारों सालों में कुल ₹48,000 की छात्रवृत्ति के रूप में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल सकती हैं।

याद रखे छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सिर्फ परीक्षा पास करना है पर्याप्त नहीं है इसके लिए निर्धारित कटऑफ से ज्यादा नंबर, मेरिट और निर्धारित शर्ते पूरी करना जरूरी है।

NMMS Rajasthan 2026-27: पात्रता क्या है?

छात्रवृति के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी शर्ते समझ ले।

1. विद्यार्थी कक्षा 8 में अध्यनरत हो

आवेदन करने वाले विद्यार्थी कक्षा 8 में सत्र 2026-27 में अध्यनरत होना चाहिए।

2. विद्यालय की पात्रता

NMMS योजना का फायदा लेने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों / नियमों को पूरा करना आवश्यक है। आमतौर पर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र आवेदन आसानी से कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय तथा कुछ विशेष आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को योजना के नियमों के अनुसार यह छात्रवृत्ति नहीं मिल सकती। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले विद्यालय और पात्रता की जानकारी आधिकारिक वेबसाईट से जरूर जाँच लें।

3. कक्षा 7 वी में न्यूनतम

इस योजना में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के स्टुडेंट्स को कक्षा 7 में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत की छूट मिलती है। उनके लिए न्यूनतम अंक 50% होने चाहिए।

 

4. पारिवारिक वार्षिक आय

विद्यार्थियों के माता पिता या अभिवादन की कुल वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए।

इस NMMS छात्रवृत्ति में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के परिवार की आय 3.50 लाख से कम होनी चाहिए ।

आय प्रमाण पत्र और उससे संबंधित नियमों शर्तों के लिए आधिकारिक सूचना जरूर देखे।

NMMS Rajasthan 2026-27: जरूरी दस्तावेज

इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए विद्यालय द्वारा मांगे गए दस्तावेज देने होंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है:

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • कक्षा 7 की मार्कशीट
  • कक्षा 8 में अध्ययनरत होने का विवरण
  • विद्यार्थी पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते बुक
  • विद्यार्थी की जन्मप्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो विद्यार्थी दिव्यांग हो
  • विद्यालय द्वारा मांगे गए अन्य जरूरी प्रमाण पत्र।

NMMS Rajasthan Online Form 2026-27: आवेदन कैसे करें?

Step 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोले उसके बाद राजस्थान के आधिकारिक वेबसाइट NMMS पोर्टल पर जाएं।

वेबसाइट: राजस्थान NMMS आधिकारिक पोर्टल

Step 2. विद्यालय से संपर्क करें
अपने स्कूल के संस्था प्रधान या NMMS प्रभारी शिक्षक से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी समझे और जरूरी जानकारी प्राप्त करें।

Step 3. पात्रता की जांच करवाएं

कक्षा 7 के प्राप्त अंक, वर्तमान कक्षा, परिवार की वार्षिक आय और विद्यालय की पात्रता की जांच करवाएं।

Step 4.जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
आवेदन करने के लिए विद्यालय द्वारा मांगे गए दस्तावेज और आवश्यक जानकारी NMMS प्रभारी शिक्षक को दे

Step 5.ऑनलाइन आवेदन भरवाएं
विद्यालय से शाला दर्पण पोर्टल के NMMS छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया की जाएगी।

Step 6. आवेदन पत्र की जानकारी जांच ले।विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और कैटेगरी सही होने चाहिए ।

Step 7 आवेदन को सबमिट करे।

विद्यालय से जानकारी प्राप्त कर ले कि आवेदन अंतिम
दिनांक तक जमा होगया है।
आवेदन संख्या और आवेदन की प्रिंट को संभल के रखे। NMMS छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख 30 नम्बर है ।

NMMS Rajasthan Exam Pattern 2026-27: परीक्षा पैटर्न

NMMS परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक और शैक्षणिक का मूल्यांकन किया जाता हैं।

इस परीक्षा में 2 मुख्य भाग होते है:-

  • 1. मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT)
  • 2. शैक्षणिक योग्यता परीक्षण (SAT)

परीक्षा के पैटर्न कुछ इस तरह होगा ।

 परीक्षा का    भाग प्रश्नों की संख्या मुख्य विषय
 MAT 90 तर्क, समानता, वर्गीकरण, संख्या श्रृंखला और आकृतियां
 SAT 90 गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान
 कुल 180  MAT और SAT

 

अभी तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों भागों के लिए कुल 180 मिनट का समय निर्धारित हैं।

NMMS Rajasthan Syllabus 2026-27: पाठ्यक्रम

NMMS परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य मानसिक योग्यता और शैक्षणिक विषयों पर ध्यान देना चाहिए।

1. मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT)

इस टेस्ट में विद्यार्थियों की तर्क संगत और समस्याओं को हल करने की क्षमता जांची जाती है।मुख्य अध्याय:-

  • वर्गीकरण
  • समानता
  • अक्षर श्रृंखला
  • संख्या श्रृंखला
  • आकृतियों की पहचान
  • पेटर्न की पहचान
  • तार्किक चिंतन
  • दिशा संबंध
  • छिपी हुए आकृति
  • अन्य तर्कशक्ति आधारित प्रश्न।

2. शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT)

इस भाग में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं।

गणित के मुख्य अध्याय

  • परिमेय संख्याएं
  • एक चर वाले रैखिक समीकरण
  • चतुर्भुज
  • आंकड़ों का प्रबंधन
  • वर्ग और वर्गमूल
  • घन और घनमूल
  • राशियों की तुलना
  • बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएं

विज्ञान के मुख्य अध्याय

  • फसल उत्पादन एवं प्रबंधन
  • सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु
  • कोयला और पेट्रोलियम
  • दहन और ज्वाला
  • पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
  • जंतुओं में जनन
  • किशोरावस्था की ओर
  • बल तथा दाब

ये गणित और विज्ञान का पाठ्यक्रम है NMMS परीक्षा में पूछा जाएगा । इसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से जरूर करें।

सामाजिक विज्ञान:- इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र इस पाठ्यक्रम को आप अपनी किताबों से कर सकते हो अध्याय के अनुसार।

NMMS परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन और अभ्यास करना चाहिए।

  • हर रोज MAT के प्रश्न हल करें ।
  • कक्षा 7 और 8 की गणित और विज्ञान की बुक्स को पढ़े।
  • सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय का नियमित रूप से रिवीजन करे।
  • पिछले साल के PYQ प्रश्न हल करें।
  • मॉडल प्रश्न पत्र से हल करें।
  • परीक्षा में दिए गए समय सीमा के भीतर प्रश्न पत्र हल करने की आदत डाले ताकि आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद पाठ्यक्रम, मॉडल प्रश्न पत्र और पिछले सालों में पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास करें ये निश्चित रूप से आपके लिए उपयोगी रहेगा।

NMMS Rajasthan Admit Card 2026-27: एडमिट कार्ड कब आएगा?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार वेबसाइट पे बताया गया है कि NMMS Rajasthan Admit Card 2026-27 एडमिट कार्ड 10 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस को अपने विद्यालय में या ऑफिशियल वेबसाइट पे जांच करनी चाहिए।

Admit Card मिलने पर निम्नलिखित जानकारी जांच ले:-

  • विद्यार्थी का नाम
  • रोल नम्बर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा दिनांक
  • परीक्षा का समय
  • आवश्यक निर्देश

परीक्षा केंद्र पर जाते समय प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

NMMS Rajasthan 2026-27: महत्वपूर्ण लिंक

        वितरण          लिंक
आधिकारिक NMMS वेबसाइट  यहां क्लिक करें।
NMMS परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश  यहां क्लिक करें।
आधिकारिक पाठ्यक्रम  यहां क्लिक करें।
आवेदन संबंधी जानकारी यहां क्लिक करें।

NMMS Rajasthan 2026-27: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. NMMS Rajasthan 2026-27 की परीक्षा कब तक आयोजित होगी?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

2. राजस्थान NMMS के आवेदन कब शुरू होंगे?

आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार NMMS के आवेदन 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होने हैं और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

3.NMMS छात्रवृत्ति में कितने रुपये मिलते हैं?

NMMS छात्रवृत्ति योजना के में चयनित विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति मिलेगी।

4. NMMS परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

सत्र 2026-27 कक्षा 8 में अध्यनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो विद्यालय, कक्षा 7 के अंकों, परिवार की आय और अन्य निर्धारित नियम को पूरा करते हैं।

5. NMMS परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?

NMMS परीक्षा पैटर्न के अनुसार MAT में 90 और SAT में 90 प्रश्न होते हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 180 है।

6. NMMS परीक्षा का सिलेबस क्या है?

परीक्षा में MAT के अंतर्गत तर्कशक्ति के क्वेश्चन और SAT में गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से प्रश्न जाएंगे।

7. NMMS का आवेदन कहां से करना होगा?

यह पूरी प्रक्रिया विद्यालय के द्वारा शाला दर्पण के NMMS पोर्टल पर पूरी की जाती है। विद्यार्थी अपने विद्यालय के संस्था प्रधान या NMMS प्रभारी शिक्षक से संपर्क करें।

निष्कर्ष:- यह योजना NMMS Rajasthan 2026-27 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को जारी रखने लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर देता है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को योग्यता और नियम पूरे करने पर कक्षा 9 से 12 तक ₹12,000 हर साल छात्रवृत्ति मिल सकती है।

स्टूडेंट्स को इस योजना का आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, पारिवारिक की वार्षिक आय, कक्षा 7 के अंक और संबंधी नियमों की जांच कर ले। इसके साथ साथ ही, परीक्षा की तारीख , आवेदन की अंतिम तारीख, प्रवेश पत्र और सिलेबस की जानकारी के लिए राजस्थान के आधिकारिक NMMS पोर्टल पर जांच करते रहें।

Leave a Comment